कृषि से सम्बंधित Gk

☺भारत की लगभग 54% कार्यशील जनसंख्या कृषि कार्यों मे संलग्न है।

☺वर्तमान में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 14.1% योगदान कृषि क्षेत्र का है जबकि 1950-51 में यह 55.40 % था ।
☺प्रथम कृषि गणना 1970 ई. में हुई थी।
भारत में सिंचाई के महत्वपूर्ण साधन हैं नहरें , कुएं, नलकूप तथा तालाब।

☺विशालकाय नदी घाटी परियोजनाओं को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने "आधुनिक भारत के मंदिर" की उपमा दी।

☺दक्षिण पश्चिम मानसून सर्वप्रथम केरल राज्य में प्रवेश करता है।
☺प्रो. नार्मन ई. बोरलॉग का भारतीय कृषि म़े महत्वपूर्ण योगदान रहा है । उन्होंने भारत में अधिक उपज देने वाली किस्मों के उपयोग की युक्ति बताई।
☺" हरित क्रांति" शब्द  के प्रतिपादक  विलियम गाड थे।
☺भारत में हरित क्रांति की शुरुआत 1966-67 ई. में हुई।
☺भारत में हरित क्रांति का जनक एम. एस. स्वामिनाथन को माना जाता है।
☺भारत में हरित क्रांति गेहूँ और चावल के क्षेत्र में सफल रही।
☺हरित क्रांति का सर्वाधिक निराशाजनक परिणाम दलहन फसल में दिखा।
☺भारत में " अधिक उपज वाली किस्मों का कार्यक्रम " 1966 ई. में शुरू किया गया।

☺गहन कृषि जिला कार्यक्रम (IADP) का प्रारंभ -1960-61 ई. में हुआ।
☺गहन कृषि क्षेत्रीय कार्यक्रम  (IAAP) का प्रारंभ - 1964-65 ई. में हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमारा स्वास्थ्य व पोषण

भारतीय कर प्रणाली : कर सम्बन्धित प्रश्न

PET 2022 रिजल्ट