संदेश

UPTET 2019 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

UPTET 2019 NEW EXAM DATE

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 की संशोधित तिथि आ गई है। यह परीक्षा अब 8 जनवरी 2020 को निर्धारित केन्द्रों पर सम्पन्न होगी। इस परीक्षा के लिए 8 जनवरी से लेकर 19 जनवरी 2020 के बीच का समय निर्धारित किया गया था। आमतौर पर इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाएं रविवार को ही कराई जाती हैं लेकिन विभाग इस बार रविवार का इन्तजार न करते हुए जल्द से जल्द कराना चाह रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग की अतिरिक्त सचिव रेणुका कुमार ने यह जानकारी दी। इस परीक्षा के लिए केन्द्र बने सभी डिग्री कालेज को 8 जनवरी को शिक्षण कार्यों के लिए बन्द रखने का निर्देश दिया गया है। आपको बता दें कि पहले यूपीटीईटी की यह परीक्षा 22 दिसंबर को होनी थी लेकिन नागरिकता संशोधन विधेयक की वजह से देश भर में दंगे हो रहे थे और इंटरनेट सेवाएं बन्द हो जाने की वजह से और साथ ही साथ सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से इसे निरस्त कर दिया गया था।  इस बार की परीक्षा में लगभग 16 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।