भारतीय संविधान :एक नजर
☺भारत में साम्प्रदायिक निर्वाचन प्रणाली का प्रारंभ- 1909 ई.
☺भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वराज के लक्ष्य की घोषणा- 31 दिसंबर 1929 ई.
☺भारत परिषद का निर्माण 1858 के अधिनियम द्वारा किया गया।
☺भारत परिषद की समाप्ति 1935 के अधिनियम द्वारा की गई
☺भारत सरकार अधिनियम1858 द्वारा "बोर्ड आफ डायरेक्टर्स" एवं "बोर्ड आफ कंट्रोल" को समाप्त कर समस्त अधिकार भारत सचिव को दिए गए।
☺बंगाल का विभाजन हुआ - 1905 में
☺केन्द्रीय कार्यकारिणी में सम्मिलित पहले भारतीय ला सदस्य थे- श्री तेज बहादुर सप्रू
☺1935 के अधिनियम के द्वारा बर्मा को भारत से अलग किया गया।
☺1935 के अधिनियम द्वारा प्रस्तावित संघीय न्यायालय की व्यवहार में स्थापना 1937 ई. में की गई।
☺महात्मा गांधी ने क्रिप्स योजना को "दिवालिया बैंक के नाम भविष्य की तिथि में भुनने वाले चेक " की संज्ञा प्रदान की।
☺1946 ई. में कैबिनेट मिशन को भारत भेजा गया।
☺भारत एवं पाकिस्तान के रूप में विभाजन का प्रस्ताव माउंटबेटन की योजना में रखा गया।
☺शिमला सम्मेलन का आयोजन 1945 ई. में किया गया।
☺भारत में संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन योजना की अनुशंसा के आधार पर किया गया।कैबिनेट मिशन ने 389 सदस्यों वाली संविधान सभा के गठन का सुझाव दिया था।
☺संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन 9 दिसंबर 1946 को प्रारंभ हुआ।
☺संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष - डा. राजेंद्र प्रसाद
☺संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष-डा. बी.आर. अम्बेडकर
☺राष्ट्रीय ध्वज को संविधान सभा ने स्वीकार किया -22 जुलाई 1947 ई.
☺संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तावित किया- जवाहर लाल नेहरू ने
☺संविधान निर्मात्री सभा ने राष्ट्रगान को स्वीकार किया -24 जनवरी 1950 ई.
☺स्वतंत्रता के बाद संविधान सभा की प्रथम बैठक हुई -31 अक्टूबर 1947 ई.
☺सम्पूर्ण संविधान के निर्माण में लगा समय - 2 वर्ष 11 मास 18 दिन
☺42वें.संवैधानिक संशोधन द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना में "धर्म निरपेक्ष " शब्द जोडा गया।
☺भारतीय संविधान का संघात्मक स्वरूप कनाडा से लिया गया है।
☺भारतीय संविधान में सम्मिलित समवर्ती सूची आस्ट्रेलिया की देन है।
☺ भारतीय संविधान में सम्मिलित नीति निदेशक तत्वों की प्रेरणा हमें आयरलैंड के संविधान से मिली है।
☺पाकिस्तान शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किया गया- चौ. रहमत अली द्वारा
☺केन्द्र और राज्य के बीच वित्तीय सम्बन्धों का निर्धारण वित्त आयोग द्वारा किया जाता है।
☺भारत में पहली बार अन्तर्राज्यीय परिषद की स्थापना की गई- जून 1990 को।
☺भारतीय.संविधान में मूल अधिकारों के सम्बंध में कुल 23 अनुच्छेद हैं।
☺ संविधान की संघ सूची में 97 विषय, समवर्ती सूची में 52 विषय और राज्य सूची में 61 विषय रखे गए हैं।
☺44वें संवैधानिक संशोधन द्वारा सम्पत्ति के अधिकार को मूल अधिकार की श्रेणी से बाहर कर दिया गया।
☺भारतीय सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति राष्ट्रपति होता है।
☺भारत के 6 राज्यों में द्विसदनात्मक व्यवस्था है।
☺राष्ट्रपति संघ सुची और समवर्ती सूची के विषयों पर अध्यादेश जारी कर सकता है।
☺संसद में प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए प्रश्न तारांकित एवं अतारांकित दोनों प्रकार के हो सकते हैं।
☺सामान्य बहुमत द्वारा संसद एक नए राज्य का निर्माण कर सकती है।
☺राष्ट्रपति संविधान के अनुच्छेद 360 के अन्तर्गत वित्तीय आपात की घोषणा कर सकता है।
☺ग्लैडस्टोन का कथन है , " मंत्रिमंडल वह सूर्य पिंड है जिसके चारों ओर अन्य पिंड घूमते हैं।
☺भारत की मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी है।
☺अध्यादेश जारी करने का अधिकार राष्ट्रपति का विधायी अधिकार है।
☺भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है।
☺61वें संविधान संशोधन द्वारा मताधिकार की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की गई।
☺राजस्थान में पहला लोकायुक्त नियुक्त हुआ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
You can ask anything....you can answer anything....but dont use bad words.