समास

परिभाषा:
समास का अर्थ है संक्षिप्त करना. विभिन्न पदों का एक पद में सम्यक निक्षेप समास कहलाता है।
समास के प्रकार -
1)अव्ययीभाव समास
2)तत्पुरुष समास
3)कर्मधारय समास
4)बहुब्रीहि समास
5)द्विगु समास
6)द्वन्द्व समास

★★★अव्ययीभाव समास★★★

इस समास में पहला पद प्रधान होता है और पूरा पद अव्यय होता है।

उदाहरण😊

सामासिक पद ======विग्रह

यथाशक्ति- शक्ति के अनुसार
यथाक्रम- क्रम के अनुसार
आमरण-मरण पर्यन्त
भरसक- शक्ति भर
आजीवन-जीवन भर

★★★ तत्पुरुष समास★★★

इसमें दूसरा पद प्रधान होता है और विभक्ति चिन्ह लुप्त रहते हैं।

उदाहरण

सामासिक पद ======विग्रह

हस्तलिखित- --------हाथ से लिखित
कष्टसाध्य---------कष्ट से साध्य
यशप्राप्त-----------यश को प्राप्त
धर्मशाला----------धर्म के लिए शाला
रोगमुक्त------------ रोग से मुक्त

★★★ कर्मधारय समास★★★

इस समास के दोनों पदों में विशेष्य-विशेषण या उपमेय-उपमान सम्बन्ध होता है।

उदाहरण

सामासिक पद ======विग्रह

नीलकमल-------- नीला है जो कमल
महापुरुष-------महान है जो पुरुष
सज्जन---------सत है जो जन
नीलोत्पल----------नीला है जो उत्पल
मृगनयनी---------मृग जैसे नयनों वाली स्त्री

★★★बहुब्रीहि समास★★★

इस समास में दोनों पद गौण होते हैं और अन्य (तीसरा) पद प्रधान होता है।

उदाहरण

सामासिक पद ======विग्रह

दशानन--- दस हैं आनन जिसके अर्थात् रावण
चतुर्भुज --- चार हैं भुजाएं जिसकी अर्थात विष्णु
पंचानन---पाँच हैं आनन जिसके अर्थात् शिव
गजानन--- गज के समान है आनन जिसका अर्थात गणेश
पीतांबर---पीला है वस्त्र जिसका अर्थात श्रीकृष्ण

★★★द्विगु समास ★★★

इस समास में पहला पद संख्यात्मक होता है

उदाहरण

सामासिक पद ======विग्रह

चौराहा ----------चार रास्ते का मिलन
त्रिदेव --------- तीन देवता - ब्रह्म, विष्णु, महेश
पंचवटी ---------पाँच वट वृक्षों का समूह
नवरत्न ----------- नौ रत्नों का समूह
त्रिवेणी  ---------- तीन नदियों का संगम

★★★ द्वन्द्व समास★★★

द्वन्द्व का अर्थ है जोडा । इसमें दो पद होते हैं और दोनों की प्रधानता होती है । विग्रह करने पर दोनों पदों के बीच "या' अथवा "और" लगता है।

उदाहरण

सामासिक पद ======विग्रह

हानि-लाभ ---------हानि और लाभ
सुख- दुख-----------सुख और दुख
राम -कृष्ण----------राम और कृष्ण
राधा - कृष्ण---------राधा और कृष्ण
माता -पिता---------- माता और पिता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमारा स्वास्थ्य व पोषण

भारतीय कर प्रणाली : कर सम्बन्धित प्रश्न

PET 2022 रिजल्ट