संदेश

मनोविज्ञान लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मनोविज्ञान का अर्थ व परिभाषा

मनोविज्ञान का अर्थ एवं परिभाषा : साधारण अर्थों में मनोविज्ञान मानसिक क्रियाओं का अध्ययन है। इसका मतलब है कि मनोविज्ञान में मन के क्रियाकलापों का वैज्ञानिक तरीक़े से अध्ययन किया जाता है। भारत में पहले मनोविज्ञान का अध्ययन दर्शनशास्त्र के अन्तर्गत किया जाता था और यह दर्शनशास्त्र का एक अंग माना जाता था। धीरे धीरे समय समय के साथ साथ मनोविज्ञान के स्वरूप में परिवर्तन होता गया और यह और भी विकसित होने लगा और कुछ समय पहले ही यह दर्शनशास्त्र से पृथक होकर एक स्वतंत्र विज्ञान के रूप में  सामने आया है। रेबर्न महोदय का कथन है , " आधुनिक काल में एक परिवर्तन हुआ है ,मनोवैज्ञानिकों ने धीरे धीरे अपने विज्ञान को दर्शनशास्त्र से अलग कर लिया है। " आधुनिक मनोविज्ञान किस तरह से दर्शनशास्त्र से पृथक हुआ और उसके रूप स्वरूप में किस प्रकार के परिवर्तन हुए  यह निम्न परिभाषाओं से और भी स्पष्ट हो जाएगा - ☺️ मनोविज्ञान आत्मा का विज्ञान है : साइकोलॉजी शब्द की उत्पत्ति यूनानी भाषा के दो शब्दों से मिलकर हुई है - साइकी और लोगस । साइकी का अर्थ होता है आत्मा और लोगस का अर्थ होता है अध्...