स्मृति और विस्मृति : शिक्षामनोविज्ञान
(1)स्मृति किस प्रकार की क्रिया है ?
A-शारीरिक
B-मानसिक
C-व्यावहारिक
D-उपरोक्त सभी
(2)"जो बात पहले सीखी जा चुकी है उसे स्मरण रखना ही स्मृति है।" किसका कथन है ?
A-वुडवर्थ
B-रायबर्न
C-जेम्स
D-ओंकडन
(3)स्मृति द्वारा अतीत में घटित घटनाओं की कल्पना द्वारा पहचान-
A-की जा सकती है
B-नहीं की जा सकती है
C-आंशिक रुप से सम्भव है
D-उपरोक्त में से कोई नहीं
(4)निम्न में से स्मृति का प्रकार है
A-व्यक्तिगत स्मृति
B-स्थाई स्मृति
C-सक्रिय स्मृति
D-ये सभी
(5)शीघ्रता से अधिगम, अधिगम का-
A-अंग है
B-लक्षण है
C-प्रकार है
D-नियम है
(6)विस्मृति कैसी क्रिया है ?
A-निष्क्रिय
B-नकारात्मक
C-उपरोक्त दोनो
D-उपरोक्त में से कोई नहीं
(7)सीखी हुई बात को स्मरण रखने या पुनः स्मरण करने में असफलता क्या कहलाता है ?
A-विस्मृति
B-स्मृति
C-अधिगम
D-ये सभी
(8)विस्मृति के क्या कारण होते हैं ?
A-सैद्धांतिक
B-सामान्य
C-उपरोक्त दोनों
D-उपरोक्त में से कोई नहीं
(9)"यह सत्य है कि विस्मरण स्मरण के विपरीत है परन्तु व्यावहारिक दृष्टिकोण से विस्मरण उतना ही लाभप्रद है जितना कि स्मरण ।" किसने कहा है ?
A-नन
B-स्टर्न
C-भाटिया
D-कालिंस व ड्रेवर
(10)एक छात्र के लिए विस्मृति कम करने के उपाय है ?
A-पूरे पाठ का स्मरण
B-विचार साहचर्य के नियम का पालन
C-पाठ की विषय वस्तु
D-उपरोक्त सभी
(11)एबिंगहास ने विस्मरण को कैसी मानसिक क्रिया माना है ?
A-निष्क्रिय
B-सक्रिय
C-निष्क्रिय सक्रिय दोंनों
D-इनमें से एक भी नहीं
(12)विस्मरण का प्राचीनतम सिद्धांत कौन सा है ?
A-व्यतिकरण सिद्धांत
B-मनोविश्लैषणात्मक सिद्धांत
C-उद्दीपक कूट संकेतन सिद्धांत
D-अनुप्रयोग सिद्धांत
(13)मैग्नाश ने विस्मरण का कौन सा सिद्धांत दिया
A-व्यतिकरण का सिद्धांत
B-अनुप्रयोग का सिद्धांत
C-उद्दीपक कूट संकेतन सिद्धांत
D-उपरोक्त सभी
(14)किस सिद्धांत के अनुसार समय का अन्तराल विस्मरण का कारण बनता है ?
A-उद्दीपक कूट संकेतन सिद्धांत
B-व्यतिकरण सिद्धांत
C-अनुप्रयोग सिद्धांत
D-उपरोक्त सभी
(15)फ्रायड के अनुसार विस्मरण का क्या कारण है ?
A-समय अन्तराल
B-दमन
C-अन्तर्वेशी क्रिया
D-उपरोक्त सभी
(16)स्मृति के अंग हैं
A-सीखना
B-धारण
C-पुनःस्मरण
D-पहचान
E-उपरोक्त सभी
(17)स्मरण.निम्न में से किसका प्रबल प्रमाण है ?
A-सीखने का
B-चिन्तन का
C-तर्क का
D-प्रत्यक्षीकरण का
(18)स्मृति पर सर्वप्रथम प्रायोगिक अध्ययन किसने किया
A-वुण्ट ने
B-फ्रायड ने
C-एबिंगहास ने
D-ड्रेवर ने
(19)एबिंगहास ने स्मृति सम्बन्धी प्रयोग किस पर किया
A-पशुओं पर
B-मानव प्रयोज्यों पर
C-स्वयं पर
D-उपरोक्त सभी पर
(20)वर्तमान समय में विस्मरण को कैसी मानसिक क्रिया माना गया है
A-अर्द्ध निष्क्रिय
B-निष्क्रिय
C-सक्रिय
D-उपरोक्त सभी
(21)प्रेरणा की कमी का विस्मरण पर क्या प्रभाव पड़ता है
A-विस्मरण की गति धीमी होती है
B-विस्मरण की गति तीव्र होती है
C-कोई प्रभाव नहीं पडता
D-उपरोक्त मे कोई नहीं
(22)निम्नलिखित में से भूलने का एक प्रमुख कारण है
A-पृष्ठोन्मुख अवरोध
B-पुनर्बलन
C-कुण्ठा
D-विलंब अवरोध
(23)हेब्ब (1949) ने स्मृति की कितनी अवस्थाएं मानी है
A-दो
B-एक
C-तीन
D-पांच
(24)क्रियाशीलता स्तर अधिक होने से पृष्ठोन्मुख व्यतिकरण कैसा रहेगा
A-अधिक
B-कम
C-नगण्य
D-अप्रभावित
(25)पुनर्अधिगम विधि सर्वप्रथम किसके द्वारा प्रयोग की गई
A-एबिंगहास
B-वुडवर्थ
C-जेम्स
D-फ्रायड
(26)दीर्घकालिक स्मृति का मूल आधार है
A-सामग्री
B-अभ्यास
C-पुनर्बलन
D-उपरोक्त में से कोई नहीं
(27)अन्तर्वेशी अधिगम की मात्रा में वृद्धि का पृष्ठोन्मुख व्यतिकरण पर क्या असर पडता है ?
A-पृष्ठोन्मुख व्यतिकरण में वृद्धि
B-पृष्ठोन्मुख व्यतिकरण में कमी
C-पृष्ठोन्मुख व्यतिकरण पर तटस्थ प्रभाव
D-उपरोक्त में से कोई नहीं
(28)अल्पकालिक स्मृति पर सर्वप्रथम प्रयोगिक अध्ययन किसके द्वारा किया गया
A-शेरिफ एवं शेरिफ द्वारा
B-क्रो एवं क्रो द्वारा
C-टूलविंग द्वारा
D-पीटरसन एवं पीटरसन द्वारा
(29)संवेगात्मक अवस्था (भय,डर) में विस्मरण
A-बढता है
B-घटता है
C-अप्रभावित रहता है
D-उपरोक्त में से कोई नहीं
(30)निम्नलिखित में से स्मृति पर महत्वपूर्ण अनुसंधान कार्य करने वाला कौन है ?
A-वाटसन
B-बार्टलेट
C-पियाजे
D-वुण्ट
(31)पहचान विधि किसका मापन करती है
A-पृष्ठोन्मुख अवरोध का
B-अग्रोन्मुख अवरोध का
C-धारणा का
D-दृष्टि क्षमता का
(32)पहले सीखी हुई कला यदि बाद में सीखने वाली कला में अवरोध उत्पन्न करे तो यह कैसा अवरोध होगा
A-अग्रोन्मुख अवरोध
B-पृष्ठोन्मुख अवरोध
C-विलंब अवरोध
D-अनुबन्धित अवरोध
(33)लम्बी और छोटी सामग्री में से किसमें विस्मरण अधिक होगा
A-छोटी सामग्री में
B-लम्बी सामग्री में
C-दोनों में समान
D-अनिश्चित
(34) अल्पकालिक स्मृति में सामग्री के भण्डारण के ह्रास का समय कितना होता है ?
A-1 मिनट के अन्दर
B- 2 मिनट के अन्दर
C-3 मिनट के अन्दर
D-60 मिनट के अन्दर
(35)निम्नलिखित में से धारणा मापन की विधि कौन सी है ?
A-मनोभौतिकी विधि
B-साक्षात्कार विधि
C-प्रत्याह्वान विधि
D-व्यक्ति अध्ययन विधि

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
You can ask anything....you can answer anything....but dont use bad words.