बुद्धि से सम्बन्धित मनोविज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

 


(1)बुद्धि परीक्षण का जनक किसे कहा जाता है ?
A-थार्नडाइक
B-बिने
C-साइमन
D-स्पीयरमैन
(2)किस मनोवैज्ञानिक के अनुसार बुद्धि कार्य करने की एक विधि है ?
A-टरमन 
B-वुडवर्थ
C-वुडरो
D-स्पीयरमैन
(3)"बुद्धि सीखने की योग्यता है " किसका कथन है ?
A-पिण्टनर का
B-पियाजे का
C-बकिंघम का
D-उपरोक्त में से कोई नहीं
(4)किस पुस्तक में थर्स्टन ने बुद्धि के 13 तत्व बताए हैं ?
A-PRIMARY MENTAL ABILITY
B-MANUAL OF CHILD PSYCHOLOGY
C-PERSONALITY
D- इनमें से कोई नहीं
(5)प्रत्येक व्यक्ति मे बौद्धिक और मानसिक योग्यता होती है -
A-एक जैसी
B-भिन्न भिन्न
C-सामान्य
D-असामान्य
(6)बुद्धि के एकखण्ड सिद्धांत के प्रतिपादक कौन हैं ?
A-बिने टरमन स्टर्न
B-स्पीयरमैन
C-मन
D-कैली
(7)बुद्धि के द्विखण्ड सिद्धांत के प्रतिपादक कौन हैं ?
A-स्पीयरमैन
B-कैली
C-थर्स्टन
D-मन
(8)बुद्धि के त्रिखण्ड सिद्धांत के प्रतिपादक कौन हैं ?
A-मन
B-टरमैन
C-थार्नडाइक
D-स्पीयरमैन
(9)बुद्धि एक योग्यता है 
A-सामान्य
B-असामान्य
C-जटिल
D-कठिन
(10)गैरिट के अनुसार बुद्धि कितने प्रकार की होती है ?
A-तीन
B-चार
C-पांच
D-आठ

(11)किसके अनुसार बुद्धि सीखने या अनुभव से लाभ उठाने की क्षमता है ?
A-डीयरबार्न
B-टरमैन
C-मन
D-हेनमान
(12)किसने कहा है कि "बुद्धि वही है जिसका कि बुद्धि परीक्षण मापन करते हैं।"
A-बर्ट
B-टरमैन
C-एबिंगहास
D-फ्रीमैन
(13)बुद्धि के क्रमिक विकास सिद्धांत के जनक किसे कहा जाता है?
A-थामसन
B-थर्स्टन
C-थार्नडाइक
D-बर्ट एवं वर्नन
(14)बुद्धि के त्रिखण्ड सिद्धांत में स्पीयरमैन ने कौन सा तत्व शामिल किया जो द्विखण्ड सिद्धांत में नहीं था ?
A-सामान्य तत्व
B-विशिष्ट तत्व
C-समूह तत्व
D-एकल तत्व
(15)किस मनोवैज्ञानिक के अनुसार बुद्धि के दो तत्व -ज्ञान की क्षमता और निहित ज्ञान है ?
A-हेनयान
B-बिने
C-थार्नडाइक
D-पिण्टनर
(16)बुद्धि को स्थूल, अमूर्त और सामाजिक तीन प्रकारो में किसने विभाजित किया है ?
A-थार्नडाइक
B-बिने
C-स्टर्न
D-स्पीयरमैन
(17)मानसिक आयु का विचार आरंभ करने का श्रेय किसे प्राप्त है ?
A-बिने को
B-टरमैन को
C-स्पीयरमैन को
D-क्रो एवं क्रो को
(18)पियाजे ने बुद्धि को किसके प्रति समायोजन योग्यता के रूप में परिभाषित किया है ?
A-भौतिक और सामाजिक पर्यावरण
B-जन्मजात बुद्धि
C-परिवार की मांग
D-कार्य जीवन की मांग
(19)टरमैन ने बुद्धि को क्या माना है ?
A-समायोजन की योग्यता
B-अमूर्त चिन्तन की योग्यता
C-सीखने की योग्यता
D-इनमें से कोई नहीं
(20)बुद्धि का मानसिक वृद्धि सिद्धांत किससे सम्बन्धित है ?
A-पियाजे
B-थर्स्टन
C-स्पीयरमैन
D-थार्नडाइक
(21)थार्नडाइक का बुद्धि सिध्दांत कौन सा है ?
A-एकतत्व सिद्धांत
B-द्वतत्वीय सिद्धांत
C-प्रतिदर्श सिद्धांत
D-बहुतत्व सिद्धांत
(22)बुद्धि का प्रतिदर्श सिद्धांत किसने दिया है ?
A-थामसन
B-थर्स्टन
C-टरमैन
D-थार्नडाइक
(23)बुद्धि माडल की संरचना किसके द्वारा प्रस्तुत की गई?
A-स्पीयरमैन
B-गिलफोर्ड
C-स्टर्न
D-थार्नडाइक
(24)स्पीयरमैन ने अपने द्विखण्ड सिद्धांत में किन दो तत्वों को सम्मिलित किया ?
A-सामान्य व असामान्य
B-सामान्य व विशिष्ट
C-विशिष्ठ व अतिविशिष्ट
D-इनमे से कोई नहीं
(25)"ड्रा ए मैन परीक्षण" मूलतः किसके द्वारा निर्मित है?
 A-अलेक्जेंडर द्वारा
B-गुडएनफ द्वारा
C-कोह द्वारा
D-भाटिया द्वारा
(26)आर्मी बीटा किस प्रकार का परीक्षण है ?
A-वैयक्तिक शाब्दिक
B-सामूहिक शाब्दिक
C-सामूहिक अशाब्दिक
D-उपरोक्त में कोई नहीं
(27)बिने साइमन बुद्धि परीक्षण किस प्रकार का परीक्षण है ?
A-वैयक्तिक शाब्दिक
B-वैयक्तिक अशाब्दिक
C-सामूहिक शाब्दिक
D-उपरोक्त में कोई नहीं
(28) सन 1937 में संशोधित स्टैनफोर्ड बिने परीक्षण अन्य किस नाम से जाता है ?
A-टरमन बिने परीक्षण
B-टरमन मेरिल परीक्षण
C-साइमन बिने परीक्षण
D-उपरोक्त में से कोई नहीं
(29)सर्वप्रथम बुद्धि परीक्षण का निर्माण कब हुआ ?
A-1905 
B-1908
C-1910
D-1901
(30)"साधारण मानसिक योग्यता परीक्षण" किसके द्वारा निर्मित किया गया ?
A-स्पीयरमैन
B-जलोटा
C-भाटिया
D-थामसन
















































टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमारा स्वास्थ्य व पोषण

भारतीय कर प्रणाली : कर सम्बन्धित प्रश्न

PET 2022 रिजल्ट