जूनियर सहायक अध्यापक भर्ती 2021
उत्तर प्रदेश के एडेड जूनियर स्कूलों में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक के 1894 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 3 मार्च 2021 से प्रारंभ हो चुके हैं ।
यदि आप भर्ती में शामिल होने के लिए निर्धारित योग्यता रखते हैं तो आफिसियल वेबसाइट http://updeled.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आइए भर्ती से सम्बन्धित सारी जानकारियां आपको बताते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि
03/03/2021
आवेदन की आखिरी तिथि
17/03/2021
फीस जमा करने की आखिरी तिथि
18/03/2021
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
09/04/2021
परीक्षा की तिथि
18/04/2021
परिणाम जारी होने की तिथि
11/05/2021
परीक्षा शुल्क:
सहायक अध्यापक पद हेतु
GEN/OBC/EWS : 700 ₹
ST/ST : 500 ₹
PH (विकलांग) : 300 ₹
प्रधानाध्यापक पद/दोनों पद हेतू
GEN/OBC/EWS : 900 ₹
SC/ST : 700 ₹
PH (विकलांग) : 400 ₹
जिसका भुगतान ई चालान, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
आयु सीमा:
सहायक अध्यापक पद हेतु
न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
अधिकतम आयु : 40 वर्ष
प्रधानाध्यापक पद हेतु
न्यूनतम आयु : 30 वर्ष
नोट:नियमानुसार आयु सीमा में छूट का प्रावधान है।
पदों की संख्या :
कुल पद : 1894
सहायक अध्यापक : 1504 पद
(योग्यता- मान्यता प्राप्त युनिवर्सिटी से स्नातक + बीएड/बीटीसी/डीएलएड + CTET/UPTET (UPPER PRIMARY)
प्रधानाध्यापक : 390 पद
(योग्यता- मान्यता प्राप्त युनिवर्सिटी से स्नातक + बीएड/बीटीसी/डीएलएड + CTET/UPTET (UPPER PRIMARY)
+पाँच वर्ष का अनुभव
आवेदन के सात चरण :
आवेदन आपको सात चरणों में करना है।
- अभ्यर्थी का रजिस्ट्रेशन
- रजिस्ट्रेशन का सत्यापन और शैक्षणिक व परीक्षा सम्बन्धित जानकारी भरना
- पासवर्ड अपडेट करना
- अण्डरटेकिंग (जितना आपने अभी तक आवेदन पूर्ण किया है) डाउनलोड करना और फीस भुगतान करना
- पत्राचार पता भरना
- फोटो/ हस्ताक्षर/अण्डरटेकिंग अपलोड करना
- फाइनल प्रिंट आउट प्राप्त करना
आपको बता दें कि एक बार फाइनल आवेदन सबमिट होने के बाद उसमें किसी तरह का संशोधन मुमकिन नहीं होगा इसलिए अच्छी तरह चेक करने के बाद ही आवेदन पत्र सबमिट करें तथा आवेदन का प्रिंट आउट भविष्य के उपयोग के लिए सम्भाल कर रख लें

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
You can ask anything....you can answer anything....but dont use bad words.