भारतीय कर प्रणाली : कर सम्बन्धित प्रश्न

 


(1)कर के अन्तिम मौद्रिक भार को क्या कहते हैं 
A-कराघात
B-करापात
C-कर विवर्तन
D-इनमें से कोई नहीं

(2) भारत में जो आयकर लगाया जाता है वह किस प्रकार का कर है
A-अधोगामी कर
B-प्रतिगामी कर
C-प्रगतिशील कर
D-आनुपातिक कर

(3)जिन करों की दर आय घटने या बढने से अप्रभावित रहती है क्या कहलाते हैं
A-प्रतिगामी कर
B-आनुपातिक कर
C-प्रगतिशील कर
D-अधोगामी कर

(4)कौन से कर अप्रत्यक्ष होते हैं
A-प्रगतिशील कर
B-आनुपातिक कर
C-प्रतिगामी कर
D-अधोगामी कर

(5)निम्नलिखित में से कौन सा कर अधिक लोचदार होता है 
A-अप्रत्यक्ष कर
B-प्रत्यक्ष कर
C-प्रगतिशील कर
D-प्रतिगामी कर

(6)निम्नलिखित में से कौन सा कर केवल राज्य सरकारें लगा सकती हैं 
A-सम्पत्ति कर
B-राजस्व कर
C-आयकर
D-आयात निर्यात कर

(7)प्रतिगामी कर वह कर है जिसमें कर की दर ,कर आधार में वृद्धि के साथ-
A-क्रमशः घटती जाती है
B-क्रमशः बढती जाती है
C-समान बनी रहती है
D-पहले क्रमशः बढती है फिर आनुपातिक हो जाती है

(8)कर अपवंचन का क्या अर्थ है
A-गैर कानूनी ढंग से कर भुगतान न करने की कोशिश
B-बचत के द्वारा कर बचाने का प्रयास
C-कानूनी तरीके से कर भुगतान से बचने का प्रयास
D-उपरोक्त सभी

(9)कर भार वितरण में सर्वाधिक समानता निम्न में किसमें सम्भव है
A-आनुपातिक करों में
B-प्रगतिशील करों में
C-प्रतिगामी करों में
D-अधोगामी करों मे

(10)वर्तमान में भारत में मूल्य वर्धित कर निम्न में से किसमें लागू है
A-संघीय उत्पादन शुल्कों पर
B-सीमा शुल्कों पर
C-बिक्री कर पर
D-उपरोक्त सभी पर

(11)निम्न में से किसे अग्रगामी कर नहीं बनाया जा सकता है
A-आय कर 
B-सम्पत्ति कर
C-निगम कर 
D-उत्पाद कर

(12)सम्पदा कर भारत में किस वर्ष लागू किया गया
A- 1956
B-1955
C-1957
D-1949

(13)यदि कोई कम्पनी कोई विदेशी उत्पाद विदेश से मंगाती है तो उसे कौन सा कर देना होगा
A-बिक्री कर
B-आय कर
C-सीमा कर (शुल्क)
D-निगम कर

(14)वह कौन सा कर है जो लगाती केन्द्र सरकार है लेकिन वसूलती राज्य सरकार है
A- आयकर
B-राजस्व कर
C-स्टाम्प ड्यूटी कर
D-निगम कर

(15)निम्न में से कौन सा कर केन्द्र सरकार नहीं लगाती है
A-कृषि कर
B-निगम कर
C-आयकर
D-बिक्री कर

(16)भारत को सबसे ज्यादा आय किस कर से प्राप्त होती है
A-आयकर से
B-निगम कर से
C-आयात कर से
D-बिक्री कर से

(17)कराधान एक उपकरण है
A-मौद्रिक नीति का
B-राजकोषीय नीति का
C-कीमत नीति का
D-मजदूरी नीति का

(18)निम्न में से किस कर से प्राप्त आय राज्यों को नहीं बांटी जाती है
A-संघीय उत्पादन शुल्क
B-आयकर
C-सम्पत्ति कर
D-निगम कर

(19)सन 1990-91 के बजट में किस कर ढांचे में मूलभूत परिवर्तन किया गया है
A-आयकर
B-सम्पत्ति कर
C-उपहार कर
D-मृत्यु कर

(20)निम्नलिखित में से किससे भारत की केन्द्रीय सरकार को आय प्राप्त नहीं होती हैं
A-व्यापार कर
B-सीमा कर
C-आयकर
D-उत्पाद शुल्क











टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमारा स्वास्थ्य व पोषण

PET 2022 रिजल्ट