भारत की भौगोलिक स्थिति

☺भारत उत्तरी गोलार्ध से 8°4'-37°6' उत्तरी अक्षांश तथा 68°7'-97°25' पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है।

☺भारत का कुल क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किमी. है।

☺भारत के स्थल सीमा की लम्बाई 15200 किमी है। इसकी मुख्य भूमि की तटीय सीमा की लम्बाई 6100 किमी है।

☺भारत की कुल तटीय सीमा (द्वीपों को लेकर) की लम्बाई 7516.6 किमी  है। इस प्रकार भारत की कुल सीमा 22716.6 किमी है।

☺क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां बडा देश  है।इसका क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का 2.43% है।

☺भारत का दक्षिणतम विन्दु इंदिरा प्वाइंट (ग्रेट निकोबार समूह) है और उत्तरतम विन्दु इंदिरा काल (जम्मू कश्मीर) है।

☺ देश का पश्चिमी विन्दु गौरमाता (गुजरात) तथा पूर्वी विन्दु किबिथु (अरूणाचल प्रदेश) है।

☺भारत के सीमावर्ती देश हैं - चीन, बंग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, भूटान और अफगानिस्तान।

☺भारत और चीन के बीच की सीमा रेखा को मैकमोहन रेखा ,भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा को रेडक्लिफ रेखा तथा भारत व अफगानिस्तान के बीच की सीमा रेखा (विभाजन पूर्व) को डूरण्ड रेखा (जो वर्तमान में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच है) कहा जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमारा स्वास्थ्य व पोषण

भारतीय कर प्रणाली : कर सम्बन्धित प्रश्न

PET 2022 रिजल्ट