हिन्दी के प्रश्न Part #1
(1)भारत की राष्ट्रभाषा और राजभाषा क्या है?
उत्तर: हिन्दी
(2)भाषा की सबसे छोटी ईकाई किसे कहते हैं?
उत्तर: वर्ण/ध्वनि
(3)हिन्दी भाषा की लिपि कैसी है?
उत्तर: देवनागरी
(4)वर्णों के संयोग से जिस सार्थक वर्ण समूह की रचना होती है क्या कहलाता है?
उत्तर: शब्द
(5)किसी भाषा के बोलने तथा लिखने के नियमों की व्यवस्थित पद्धति को क्या कहते हैं?
उत्तर: व्याकरण
(6)'अष्टाध्यायी' किसकी रचना है?
उत्तर: पाणिनि
(7)हिन्दी अपनी किस भाषा का मानक रूप है?
उत्तर: खडी बोली
(8)अमीर खुसरो ने हिंदी के लिए कौन सा शब्द प्रयोग किया?
उत्तर: हिन्दवी
(9)हिन्दी व्याकरण में संज्ञा के कितने प्रकार होते हैं?
उत्तर: पांच
(10)'मनुष्य' किस प्रकार की संज्ञा है?
उत्तर: जातिवाचक संज्ञा
(11)संज्ञा के स्थान पर जो शब्द बोले जाते हैं उसे क्या कहते हैं?
उत्तर: सर्वनाम
(12)प्रयोग के आधार पर सर्वनाम के कितने भेद होते हैं?
उत्तर: छः
(13)कौन , क्या, कहां आदि शब्दों में कौनसा सर्वनाम है?
उत्तर: प्रश्नवाचक सर्वनाम
(14)जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं उन्हें क्या कहते हैं?
उत्तर: विशेषण
(15)'कुछ- बहुत' किस प्रकार का विशेषण है?
उत्तर: अनिश्चयवाचक विशेषण
(16)रचना की दृष्टि से क्रिया के कितने प्रकार होते हैं?
उत्तर: दो (सकर्मक और अकर्मक क्रिया)
(17)वाच्य कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर: तीन (कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य, भाववाच्य)
(18)'उससे खाया ही नहीं गया' में कौन सा वाच्य है?
उत्तर: भाववाच्य
(19)' काल' के कितने प्रकार होते है?
उत्तर: तीन (वर्तमान, भूत,भविष्य)
(20)ऐसे शब्द जिनके रूप, लिंग, वचन, पुरुष,कारक में परिवर्तन के बावजूद कोई विकार उत्पन्न नहीं होता , क्या कहलाता है?
उत्तर: अव्यय
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
You can ask anything....you can answer anything....but dont use bad words.