मनोविज्ञान का अर्थ व परिभाषा

मनोविज्ञान का अर्थ एवं परिभाषा :

साधारण अर्थों में मनोविज्ञान मानसिक क्रियाओं का अध्ययन है। इसका मतलब है कि मनोविज्ञान में मन के क्रियाकलापों का वैज्ञानिक तरीक़े से अध्ययन किया जाता है। भारत में पहले मनोविज्ञान का अध्ययन दर्शनशास्त्र के अन्तर्गत किया जाता था और यह दर्शनशास्त्र का एक अंग माना जाता था। धीरे धीरे समय समय के साथ साथ मनोविज्ञान के स्वरूप में परिवर्तन होता गया और यह और भी विकसित होने लगा और कुछ समय पहले ही यह दर्शनशास्त्र से पृथक होकर एक स्वतंत्र विज्ञान के रूप में  सामने आया है।

रेबर्न महोदय का कथन है , " आधुनिक काल में एक परिवर्तन हुआ है ,मनोवैज्ञानिकों ने धीरे धीरे अपने विज्ञान को दर्शनशास्त्र से अलग कर लिया है। "

आधुनिक मनोविज्ञान किस तरह से दर्शनशास्त्र से पृथक हुआ और उसके रूप स्वरूप में किस प्रकार के परिवर्तन हुए  यह निम्न परिभाषाओं से और भी स्पष्ट हो जाएगा -

☺️ मनोविज्ञान आत्मा का विज्ञान है :

साइकोलॉजी शब्द की उत्पत्ति यूनानी भाषा के दो शब्दों से मिलकर हुई है - साइकी और लोगस । साइकी का अर्थ होता है आत्मा और लोगस का अर्थ होता है अध्ययन या विचार विमर्श। इसी शाब्दिक अर्थ के आधार पर सोलहवीं शताब्दी में ग्रीस देश के मनोवैज्ञानिकों ने मनोविज्ञान को आत्मा का विज्ञान मान लिया। इन दार्शनिकों में प्रमुख रूप से प्लेटो, अरस्तू और देकार्ते का नाम आता है।
इस परिभाषा की बहुत कटु आलोचना हुई क्योंकि उस समय के दार्शनिक यह बताने में असफल रहे की आत्मा क्या है और उसका स्वरूप क्या है ? न तो हम आत्मा को छू सकते हैं न महसूस कर सकते हैं इसलिए इसकी प्रमाणिकता सिद्ध नहीं की जा सकती।

☺️ मनोविज्ञान मन का विज्ञान है: 

17 वीं सदी में जब मनोवैज्ञानिकों को मनोविज्ञान की आत्मा सम्बन्धी परिभाषा से संतुष्टि नहीं मिली तब दार्शनिकों ने इसे मन का विज्ञान कहा किन्तु मन सम्बन्धी परिभाषा में भी वही समस्या सामने आई जो कि आत्मा सम्बन्धी परिभाषा में मौजूद थी। मन का क्या स्वरूप क्या होता है इसकी क्या प्रकृति होती है  दार्शनिक एक बार फिर से बताने में असमर्थ दिखे इसलिए मनोवैज्ञानिको ने इस परिभाषा को भी अस्वीकार कर दिया। मनोवैज्ञानिको का मानना था कि मनोविज्ञान का विषय ऐसा होना चाहिए जिसे प्रमाणित किया जा सके जिसका निरीक्षण व परीक्षण किया जा सके तभी तो मनोविज्ञान को एक विज्ञान की श्रेणी में रखा जा सकता है।

बीएन झा ने लिखा है कि , " मस्तिष्क या मन के स्वरूप के अनिष्चित रह जाने के कारण मनोविज्ञान ने मस्तिष्क के विज्ञान  के रूप मेंं किसी प्रकार की प्रगति नहीं की।"
☺️मनोविज्ञान चेतना का विज्ञान है:

19वीं शताब्दी में विलियम जेम्स, वुन्ट तथा जेम्स सिली आदि मनोवैज्ञानिको ने मनोविज्ञान को चेतना का विज्ञान कहा । इनके अनुसार मनोविज्ञान मनुष्य की चेतन क्रियाओं का अध्ययन करता है।

विलियम जेम्स ने लिखा , " मनोविज्ञान की सर्वोत्तम परिभाषा यह हो सकती है कि यह चेतना की विभिन्न अवस्थाओं का वर्णन और व्याख्या करता है। "

इस परिभाषा पर भी सब.एकमत न रह सके और इसकी आलोचना की गई और अपूर्ण कहा गया जिसके निम्न कारण थे -
चेतन प्रकियाएं मन का एक अंश हैं अगर मनोविज्ञान को चेतना का विज्ञान माना जाए तो मन का काफी भाग अध्ययन क्रिया से बाहर हो जाता है।
चेतना अनुभव का विषय है इसका प्रत्यक्षीकरण नहीं किया जा सकता है।
यदि इसका चेतन स्तर पर ही अध्ययन किया जाएगा तो अचेतन क्रियाओं (स्वप्न, सम्मोहन) का अध्ययन  कैसे हो पाएगा ?

☺️मनोविज्ञान व्यवहार का विज्ञान है :

20वीं शताब्दी में व्यवहारवादी मनोवैज्ञानिक वाटसन ने मनोविज्ञान को व्यवहार का विज्ञान कहा। व्यवहारवादी मनोवैज्ञानिको का कहना था कि मनोविज्ञान की विषयवस्तु वस्तुनिष्ठ होनी चाहिए मतलब जिसे देखा और सुना जा सके।  व्यवहार को देखा और सुना जा सकता है इसका प्रयोग भी किया जा सकता है  इसलिए यह मनोविज्ञान व्यवहार का विज्ञान है।
व्यवहार का क्या अर्थ है इस बारे में वाटसन ने कहा कि व्यवहार एक क्रिया है जिसे वस्तुगत रूप से देखा व अवलोकित किया जा सकता है। सभी प्राणी व्यवहार करते हैं अतः मनुष्य के अतिरिक्त पशुओं के व्यवहार का भी अध्ययन मनोविज्ञान में किया जाता है।
वाटसन की इस परिभाषा की भी आलोचना हुई और कहा गया कि इसमें व्यवहार शब्द का प्रयोग संकुचित अर्थ में किया गया है। व्यवहार का अपना कोई अर्थ नहीं होता जब तक कि उसकी अनुभूति द्वारा व्याख्या न की जाए। किसी व्यक्ति की आँखों में सिर्फ आँसू देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि वह दुखी है या प्रसन्न क्योंकि आँसू दुख में भी निकलते हैं और खुशी में भी , अतः किसी के व्यवहार को देखकर हम उसकी मानसिक स्थिति का पता नहीं लगा सकते।

☺️मनोविज्ञान व्यक्ति की क्रियाओं का विज्ञान है:
कुछ मनोवैज्ञानिको जैसे वुडवर्ड आदि के अनुसार , " मनोविज्ञान वातावरण से सम्बंधित प्राणी की क्रियाओं का विज्ञान है ।" 
यहां क्रिया शब्द का प्रयोग व्यापक अर्थ में किया गया है जिसमें न केवल शारीरिक क्रियाओं जैसे - चलना, बोलना ,उठना आदि सम्मिलित हैं बल्कि ज्ञानात्मक क्रियाए जैसे - देखना,  सुनना, सोचना और स्मरण करना तथा संवेगात्मक क्रियाएं जैसे - हँसना,रोना, प्रसन्न होना भी सम्मिलित हैं। 
अतः मनोविज्ञान क्रियाओं का अध्ययन करता है जिसमें अनुभूति और व्यवहार दोनों  का समावेश होता है।
मनोविज्ञान की विभिन्न परिभाषाओं को एक क्रम से प्रस्तुत करते हुए मनोवैज्ञानिक वुडवर्थ ने कहा , " सबसे पहले मनोविज्ञान ने आत्मा का त्याग किया फिर मन का त्याग किया , उसके बाद उसने चेतना का त्याग किया।अब वह व्यवहार की विधि को स्वीकार करता है ।"

मनोविज्ञान की अन्य परिभाषाएं:

वाट्सन के अनुसार , " मनोविज्ञान व्यवहार का वस्तुपरक विज्ञान है ।"

मन के अनुसार, " आधुनिक मनोविज्ञान का सम्बंध व्यवहार की वैज्ञानिक खोज से है ।"

क्रो एवं क्रो के अनुसार ," मनोविज्ञान मानव व्यवहार और मानव सम्बन्धों का अध्ययन है।"

गैरिसन व अन्य के अनुसार ," मनोविज्ञान का सम्बंध प्रत्यक्ष मानव व्यवहार से है ।"

पिल्सबरी के अनुसार ," मनोविज्ञान की परिभाषा अत्यंत संतोषप्रद ढंग से मानव व्यवहार के रूप में दी जा सकती है।"

जेम्स ड्रेवर के अनुसार," मनोविज्ञान वह शुद्ध विज्ञान है जो मानव तथा पशु के उस व्यवहार का अध्ययन करता है जो व्यवहार उसके अन्तर्जगत के मनोभावों और विचारों की अभिव्यक्ति करता है जिसे हम मानसिक जगत कहते हैं ।"



टिप्पणियाँ

  1. The odds of getting that 250-dollar jackpot is 0% except the machine is backing. The percentage is worked out by calculating each potential spin on the digital reels, which are all equally doubtless, and evaluating money in vs. money out to make each of those spins. The casino has enough of a bankroll to ride the variance out, and that's how they revenue. And whereas the explanation is simplified, that's actually how they calculate return to player . Those AGS Must Hits essentially use a weighted reel to find out} after they hit, and it is extremely closely weighted to the top of the climb. Hi, 토토사이트 truly have} just been studying an article by Jungle Jim on slot machines that was posted on your site, which was very illuminating, and every thing he says appears fairly accurate.

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

You can ask anything....you can answer anything....but dont use bad words.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमारा स्वास्थ्य व पोषण

भारतीय कर प्रणाली : कर सम्बन्धित प्रश्न

PET 2022 रिजल्ट