आर्थिक नियोजन से सम्बन्धित

☺पंचवर्षीय योजना बनाने की जिम्मेदारी किसकी होती है ?
-योजना आयोग (1950 ई. में बनाया गया सलाहकारी निकाय है)।

☺आर्थिक नियोजन किस सूची का विषय है ?
-समवर्ती सूची का

☺भारत में अब तक कितनी वार्षिक योजनाएं बनाई जा चुकी हैं ?
- सात

☺रोलिंग प्लान या अनवरत योजना की अवधि थी ?
-1978-1983 ई. (माडल: गुन्नार मिर्डल)

☺'भारत के लिए नियोजित अर्थव्यवस्था' के लेखक कौन हैं ?
-एम. विश्वेश्वरैया

☺योजना आयोग समिति कब बनी ?
-1938 ई. (अध्यक्ष-जवाहर लाल नेहरू, प्रथम रिपोर्ट प्रकाशित-1949)

☺पंचवर्षीय योजना अनुमोदित करने वाली सर्वोच्च संस्था है ?
-राष्ट्रीय विकास परिषद (गठन: 6 अगस्त 1952 ई., अध्यक्ष:प्रधानमंत्री, पदेन सचिव: योजना आयोग का सचिव)

☺योजनावधि में कितनी बार योजनावकाश हुआ है ?
-तीन बार

☺'भारत सहायता क्लब' किस पंचवर्षीय योजना से सम्बंधित है ?
-द्वितीय पंचवर्षीय योजना से

☺भारत की सर्वाधिक असफल पंचवर्षीय योजना है ?
-तृतीय पंचवर्षीय योजना (कारण:सूखा और युद्ध)

☺नाबार्ड की स्थापना कब हुई ?
-1982 ई. (छठी पंचवर्षीय योजना)

☺भारी उद्योगों को वरीयता किस पंचवर्षीय योजना में दी गई?
-द्वितीय पंचवर्षीय योजना में

☺कृषि को प्राथमिकता किस पंचवर्षीय योजना में दी गई ?
- प्रथम पंचवर्षीय योजना में

☺बारहवीं पंचवर्षीय योजना का काल है ?
-2012-2017 ई.

☺प्रथम वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे?
-के. सी. नियोगी

☺बीस सूत्रीय कार्यक्रम किस वर्ष प्रारंभ किया गया ?
- 1975 ई.

☺ 'गरीबी हटाओ' नारा किस पंचवर्षीय योजना में दिया गया?
-पंचम पंचवर्षीय योजना (1974-78 ई.)

सामुदायिक विकास कार्यक्रम कब प्रारंभ किया गया ?
-1952 ई.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमारा स्वास्थ्य व पोषण

भारतीय कर प्रणाली : कर सम्बन्धित प्रश्न

PET 2022 रिजल्ट