मानचित्र की प्रमुख रेखाएं

जब हम कभी मानचित्र देखते हैं तो उसमें बहुत सारी रेखाएं खींची हुई नजर आती हैं,यदि हमें मानचित्र को भलीभांति समझना है तो सबसे पहले इन रेखाओं के बारे में जानना होगा।

समलवण रेखा: मानचित्र पर खींची गई ऐसी रेखा जो महासागर के समान लवणता वाले स्थानों को मिलाती है।

समगहरी रेखाएं: ऐसी रेखाएं जो समान गहराई वाले समुद्र स्थलों को जोडती हैं।

समदाब रेखाएं : यह वह रेखा होती है जो समान वायुदाब वाले स्थानों से होकर गुजरती है।

समोच्च रेखा: समान ऊँचाई वाले विन्दुओं को मिलाने वाली रेखा ।

समवर्षा दर्शक रेखा: यह वह रेखा होती है जो समान वर्षा वाले स्थानों को मिलाती है।

समधूप रेखा: समान धूप अवधि वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा।

समताप रेखा: समताप रेखा वह रेखा होती है जो मानचित्र पर एकसमान तापमान वाले स्थानों को मिलाने हेतु खींची गई होती है।

सममान रेखा: वह रेखा जो मानचित्र पर उन रेखाओं को मिलाती है जहां किसी निश्चित तत्व का मान एक बराबर होता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमारा स्वास्थ्य व पोषण

PET 2022 रिजल्ट

SHORT KEYS FOR MS WORD