बैंकिंग शब्दावली

बैंक दर- जिस ब्याज दर पर रिजर्व बैंक अन्य व्यापारिक बैंको को ऋण देता है "बैंक दर" कहलाता है।

बचत बैंक दर-बैंक द्वारा बैंक के ग्राहकों को छोटी छोटी बचतों पर दिए जाने वाले ब्याज दर को बचत बैंक दर कहते हैं।

जमा दर-बैंक ग्राहकों को सावधि जमाओं पर दी जाने वाली ब्याज दर को जमा दर कहते हैं।

नकद आरक्षित अनुपात(CRR) - किसी भी व्यापारिक बैंक में कुल जमा राशि का वह भाग जिसे रिजर्व बैंक के पास अनिवार्य रूप से जमा करना पडता है "नकद आरक्षित अनुपात" कहलाता है।इसकी दर जितनी अधिक ऊँची होती है बैंको की साख सृजन की क्षमता उतनी ही कम होती है। 

वैधानिक तरलता अनुपात (SLR)- किसी भी व्यापारिक बैंक में कुल जमा राशि का वह भाग या प्रतिशत जो नकद स्वर्ण व विदेशी मुद्रा के रूप मे अपने पास अनिवार्य रूप से रखना पडता है वैधानिक तरलता अनुपात कहलाता है। यह व्यवस्था रिजर्व बैंक द्वारा बैंको को वित्तीय संकट से निपटने के लिए की गई है।

रेपो दर-अल्पकालीन आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु जिस ब्याज दर पर व्यापारिक बैंक रिजर्व बैंक से नकदी ऋण प्राप्त करते हैं रेपो दर कहलाती है।

रिवर्स रेपो दर(RRR)- अल्पकालिक अवधि के लिए रिजर्व बैंक के द्वारा व्यापारिक बैंकों से जिस ब्याज दर पर नकदी प्राप्त की जाती है रिवर्स रेपो दर कहलाती है।सामान्य रूप से बाजार में मुद्रा की आपूर्ति बढ जाने पर उसमें कमी लाने के लिए रिजर्व बैंक द्वारा बढी ब्याज दरों पर व्यापारिक बैंकों को अल्प अवधि के लिए नकदी रिजर्व बैंक में जमा करने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है।

पी.एल.आर.(PRIME LANDING RATE)-एक बैंक के लिए पीएलआर वह ब्याज दर है जिस पर बैंक उस ग्राहक को जिसके संबंध मे जोखिम शून्य है, ऋण देने को तैयार है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमारा स्वास्थ्य व पोषण

भारतीय कर प्रणाली : कर सम्बन्धित प्रश्न

PET 2022 रिजल्ट